99.56% रहा राजस्थान 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास

By: Ankur Fri, 30 July 2021 7:31:55

99.56% रहा राजस्थान 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास

राजस्थान बोर्ड ने 24 जुलाई को 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया था जिसमें साइंस का 99.52, आर्टस 99.19 और कॉमर्स का 99.73 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। आज शुक्रवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं के नतीजो की घोषणा की जो की 99.56 फीसदी रहा। यह पिछले साल की तुलना में 18.64% ज्यादा है। लास्ट ईयर का रिजल्ट 80.64 प्रतिशत रहा था। इस साल 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं।

इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कियों का 99.52 रहा है। 12,04,606, छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 44,875 स्टूडेंट्स ने सेकंड जबकि 352 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया है। एक छात्र का सप्लीमेंट्री आया है।

इस साल 10वीं बोर्ड में 12 लाख 55 हजार 385 छात्र-छात्राएं थे। इनमें से 12 लाख 49 हजार 833 पास हुए हैं। बोर्ड के मुताबिक दसवीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 12 लाख 14 हजार 512 परीक्षार्थी थे। दसवीं मूक-बधिर परीक्षा के लिए 1763 विद्यार्थियों ने आवेदन किए। 10वीं वोकेशनल परीक्षा के लिए 48 हजार 846 स्टूडेंट ने आवेदन किए। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8355 स्टूडेंट ने आवेदन किए।

ये भी पढ़े :

# बिहार : बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर की कटिहार मेयर की हत्या, रास्ते में बैठे थे घात लगाकर

# छत्तीसगढ़ : भाजपा द्वारा विरोध के बीच विधानसभा में पारित हुआ मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण विधेयक

# झारखंड : मानवता की मिसाल बने एसपी, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रक्तदान कर बचाई जान

# मध्यप्रदेश : छात्रा ने लगाया भाजपा नेता के बेटे पर छेड़खानी का आरोप, लड़की के परिजनों ने की युवक की पिटाई

# मध्यप्रदेश : वीवीआईपी सुविधा पाने के लिए शख्स ने की धोखाधड़ी, बताया खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com